search

Karpoori Thakur Jayanti: भारत रत्न की भूमि को नमन करने पहुंचे CM नीतीश कुमार, पुस्तक का किया विमोचन

LHC0088 2026-1-24 11:26:21 views 1168
  

कर्पूरीग्राम पहुंचे CM नीतीश कुमार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह में भाग लेने कर्पूरीग्राम पहुंचे। पहले जीकेपीडी कॉलेज परिसर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद उनके घर पर पहुंच सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। वहां उन्होंने \“संसद और मैं, मेरे संसदीय स्वर\“ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

  

उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। आगत अतिथियों का स्वागत केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया।

सीएम 10.40 बजे यहां हेलीकाप्टर से पहुंचे। सड़क मार्ग से स्मृति भवन को रवाना हुए। यहां वह जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ कई विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126