search

प्रतापगढ़ सदर की ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन, 15 दिन पूर्व घर में फिसलकर गिर गई थीं, इलाज के दौरान मौत

cy520520 2026-1-24 12:26:25 views 939
  

प्रतापगढ़ के सदर ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन हो गया है, घर पर संवेदना जताने वालों की भीड़ जुटी है।



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। घर में फिसलकर गिरी ब्लाक प्रमुख का इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर के मोहनगंज निवासी 58 वर्षीय शेषा देवी वर्ष 2021 सदर से ब्लाक प्रमुख बनी थीं। वह 15 दिन पहले घर में कामकाज के दौर फिसलकर फर्श पर गिर गई थीं। इस दौरान उनको चोटें आई थीं। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए विनीता हास्पिटल प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया था।
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन

प्रयागराज में इलाज के दौरान सुधार नहीं हुआ तो शेषा देवी को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनका शव लेकर घर चले आए। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर होगा।
घर पर संवेदना जताने वालों की भीड़

ब्लाक प्रमुख शेषा देवी के पति शिवशेष सिंह की सड़क हादसे में 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। इनके तीन बेटे अजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह और पिंकू सिंह हैं। उनके निधन की जानकारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित, बीडीसी सदस्य अजय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, सुजीत ओझा, अभय ओझा आदि ने शेषा देवी के घर पहुंचकर संवेदना जताई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164722