search

देवरिया में पेड़ से लटक रहा था युवक का शव, 12 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पहचान

cy520520 2026-1-24 12:57:36 views 914
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, देवरिया। सड़क किनारे पेड़ से युवक का शव गुरुवार की सुबह करीब छह बजे तक लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने नीली हाफ शर्ट व गुलाबी रंग का लोवर पहन रखा था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। 12 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा।

सदर कोतवाली के खोराराम मार्ग पर अमेठी के सामने सड़क किनारे पेड़ से युवक का शव लोगों ने लटकते देखा। रबर के फंदे पर वह झूल रहा था। लोगों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल की गहन जांच की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सभा अमेठी क्षेत्र में खोराराम-अमेठी मार्ग के किनारे अज्ञात युवक रबर की रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का जाना हालचाल, कई दिनों से चल रहा है इलाज

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई गई।

आत्महत्या व अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164645