search
 Forgot password?
 Register now
search

MS Dhoni ने IPL 2026 की तैयारी शुरू की? नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल

deltin33 2 hour(s) ago views 349
  

धोनी ने किया अभ्‍यास।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने सोशल मीडिया पर धोनी के नेट अभ्यास सेशन के लिए पैड पहनते हुए एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, \“देखो कौन वापस आ गया है\“। वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी“।
मार्च में हो सकता आगाज

नेट प्रैक्टिस से पहले धोनी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज और JSCA अधिकारी सौरभ तिवारी से बातचीत करते देखा गया। आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है और फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्तानी अब ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। हालांकि, धोनी टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। फैंस माही को देखने के लिए मैदान पर आते हैं। धोनी अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हों या विरोधी टीम के घर पर, पूरा मैदान पीली जर्सी से पटा होता है।

  

  


Yellow Pads..
Thala nation, it\“s that time of the year!!!!! 🥳 #WhistlePodu
: Jharkhand cricket association pic.twitter.com/DEbOpEFQ4m — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 24, 2026


  
धोनी ने खेले सबसे ज्‍यादा मैच

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्‍यादा मुकाबले खेलने वाले प्‍लेयर हैं। पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल खेल रहे धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 की स्‍ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 84 रन है। उनके नाम 375 चौके और 264 छक्‍के भी दर्ज हैं। धोनी आईपीएल में छठे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर विराट कोहली हैं।
आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन

  • विराट कोहली: 267 मैच, 8661 रन
  • रोहित शर्मा: 272 मैच, 7046 रन
  • शिखर धवन: 222 मैच, 6769 रन
  • डेविड वॉर्नर: 184 मैच, 6565 रन
  • सुरेश रैना: 205 मैच, 5528 रन
  • एमएस धोनी: 278 मैच, 5439 रन


यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने RCB की ऐतिहासिक IPL जीत पर चुप्पी तोड़ी, तेजी से वायरल हो रही थाला की यह वीडियो

यह भी पढ़ें- Rinku Singh ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दुनिया को चौंकाया, पूर्व दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट को घेरा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466485

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com