search

वेस्ट यूपी के मौसम में लगातार बदलाव, दिन में निकली धूप और रात को शीतलहर से ठिठुरे नागरिक

LHC0088 2026-1-24 19:27:24 views 1017
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मौसम ने फिर से करवट ली है। शुक्रवार को पूरे दिन बरसात होती रही, जबकि शनिवार सुबह से ही चटख धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि बरसात से तेजी से बढ़ रहे तापमान पर लगाम लगी है। पूरे दिन लोग धूप सेकते रहे और रात को शीतलहर के चलते गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं बरसात से जमीन में नमी गहराई तक पहुंच गई है, जिससे गेहूं समेत विभिन्न फसलों को लाभ पहुंचा है।

शुक्रवार को पूरे दिन बरसात होती रही, जिससे जनपद में 31.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी। इससे सर्दी बढ़ गई। बरसात से पहले जहां तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम पारा 14.2 और शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान शनिवार को 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को यह 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे दिन धूप निकली रही, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। देर शाम को फिर से सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा।

वहीं बरसात से गेेहूं की फसल को लाभ पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि बरसात के बाद किसान गेहूं फसल को यूरिया की डोज दे सकते हैं। पर्याप्त नमी होने से पौधा नाइट्रोजन को शीघ्रता से ग्रहण करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167105