search

RO/ARO Main Exam 2023 : आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा के दो केंद्रों के पते में UPPSC ने किया संशोधन, कौन हैं ये सेंटर?

Chikheang 2026-1-24 19:56:46 views 1204
  



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। RO/ARO Main Exam-2023 समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) एवं समकक्ष पदों की मुख्य परीक्षा-2023 का प्रवेशपत्र शुक्रवार को जारी करने के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लखनऊ के दो परीक्षा केंद्रों के पता में आंशिक संशोधन किया है। साथ ही अभ्यर्थियों को जानकारी दी है कि परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।  
इन दो केंद्रों के पते में संशोधन हुआ है

RO/ARO Main Exam 2023 परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने वेबसाइट पर सूचना जारी की है कि परीक्षा केंद्र डीएवी डिग्री कालेज ब्लाक-ए तथा ब्लाक-बी, पता पं. रास बिहारी तिवारी मार्ग, गोमतीनगर लखनऊ में पता गोमतीनगर की जगह मोतीनगर है। इसके अलावा अन्य सूचनाएं पूर्ववत हैं।
दो-तीन फरवरी को लखनऊ में होगी परीक्षा

RO/ARO Main Exam 2023 दो और तीन फरवरी को यह परीक्षा केवल लखनऊ में कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र शुक्रवार को ही वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो फरवरी को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। तीन फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा संपन्न होगी।
नकल करने-कराने आदि अपराध की श्रेणी में आएगा

आयोग के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग, नकल करने या कराने, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण या प्रकट करना या प्रकट करने का षडयंत्र करना अपराध की श्रेणी में आएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत एक करोड़ तक जुर्माना, आजीवन कारावास तक या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244