search

मधेपुरा कृषि मेला: नए बीज, नई तकनीक और रोजगार के मौके एक ही मंच पर, कृषि मंत्री ने कर दी कुछ बड़ी घोषणा, क‍िसान हो गए खुश

deltin33 2026-1-25 04:56:10 views 855
  

Madhepura Agriculture Fair : पुरैनी प्रखंड की कुरसंडी पंचायत के बलिया में आयोजित दो दिवसीय कृषि का हुआ शुभारंभ।



संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)।  Madhepura Agriculture Fair: पुरैनी प्रखंड की कुरसंडी पंचायत के बलिया में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह कृषि प्रदर्शनी मेला का शनिवार को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने उद्धाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी उपस्थित रहे।

  • मधेपुरा को कृषि नवाचार का माडल जिला बनाया जाएगा : रामकृपाल यादव
  • बलिया कृषि मेला के उद्घाटन समारोह में बोले कृषि मंत्री
  • कहा, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने का सरकार ने लिया है संकल्प


उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के अलावा पशुपालन एवं पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ कृषि मेला ही नहीं बल्कि कृषि विज्ञानी, विशेषज्ञ एवं किसानों का समागम है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने का संकल्प लिया है। खासकर विभिन्न प्रकार के बीजों पर काफी सब्सिडी दी जा रही हैं। किसानों के हित के लिए यांत्रिकरण बैंक सहित कई अन्य संस्थाओं की स्थापना की जाएगी।
मधेपुरा को कृषि नवाचार का माडल जिला बनाया जाएगा

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के वैश्वीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। बिहार को उत्पादन वाला राज्य नहीं बल्कि विश्व के पटल पर निर्यातक राज्य बनाने की योजना है। बिहार में मखाना, लीची, आम सहित विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी, मसाले और अनाज को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा रहा है। किसान अब केवल उत्पादक नहीं अब निर्यातक और उद्यमी भी बनेगा। कोसी क्षेत्र को एक नया आय का स्रोत बनाकर महिला स्वयं सहायता समूह एवं युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा।

  • विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी रहे मौजूद
  • मधेपुरा में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू, कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन
  • किसानों के लिए बड़ी खबर: कृषि यांत्रिकरण मेला में मिली नई तकनीक की जानकारी


कृषि बाजार, मंडी एवं हाट का निर्माण किया जाएगा। मकई, धान, गेहूं, सब्जी, मत्स्य एवं पशुपालन के लिए नए तकनीक से माडल को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। मधेपुरा को कृषि नवाचार माडल जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार सरकार के कृषि रोड मैप की विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली एवं बेहतरी के लिए सूबे की सरकार काफी चिंतित हैं। किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इस क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

  • रामकृपाल यादव ने किसानों को दी आधुनिक खेती और पशुपालन की सलाह
  • मधेपुरा को कृषि नवाचार माडल जिला बनाने की तैयारी, डिजिटल व्यवस्था लागू
  • किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने का संकल्प, बीजों पर सब्सिडी और नई तकनीक



उद्घाटन समारोह का संचालन कर रहे मुखिया कुंदन सिंह ने कहा कि सन 1978 से आयोजित किया जा रहा इस मेल को राजकीय मेला घोषित होने की अभिलाषा अधूरी रह गई है। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन की देखरेख, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजाराम मेहता की निगरानी एवं पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मेला का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष व कृषि मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

मंच पर पधारे अतिथियों को ग्रामीणों ने बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं शिक्षक संतोष कुमार मेहता ने अभिनंदन पत्र पढ़ कर मंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

  • किसान अब सिर्फ उत्पादक नहीं, बल्कि निर्यातक और उद्यमी भी बनेंगे: मंत्री
  • कोसी क्षेत्र में किसानों के लिए नया आय का स्रोत, महिला-युवाओं के लिए रोजगार
  • कृषि मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया कृषि मेला का भव्य उद्घाटन



इसके पूर्व कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने मेला में लगे सभी कृषि संयंत्र स्टाल,क्षेत्र के किसानों के लाये गये उन्नत व विकसित किस्म के प्रादर्श स्टाल में जमा कराये गये उन्नत व विकसित किस्म के उत्पादों का भी निरीक्षण किया।

मौके पर संयुक्त निदेशक शष्य कोसी प्रमंडल सहरसा प्रवीण कुमार, एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी मु. जावेद, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण जयकिशन कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण इंजीनियर गौतम कुमार, प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित, कृषि विज्ञानी डा. आर. पी. शर्मा, डा. राहुल कुमार वर्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी कविता,बीडीओ अमरेन्द्र कुमार, सीओ विद्यानंद झा, बीएओ अंशुली प्रिया आदि उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131