search

कानपुर में 12 दिनों तक इन 25 मोहल्लों में नहीं आएगा पानी, जलकल विभाग ने बताई वजह

deltin33 2026-1-25 05:27:59 views 655
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। दक्षिण क्षेत्र में बिछाई गई नई पाइप लाइन को पंपिंग स्टेशन से जोड़ने के लिए 12 दिन तक गंगा बैराज प्लांट से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इससे 25 से ज्यादा मुहल्ले प्रभावित रहेंगे।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन यादव ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन से वर्तमान में बिछाई जा रही नई जलापूर्ति लाइन को जोड़ना है। इसके लिए 28 जनवरी से आठ फरवरी तक गंगा बैराज प्लांट से होने वाली पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इस दौरान साकेत नगर स्थित मछलीमंडी, बारादेवी दक्षिण द्वार, पराग डेयरी के सामने, दीप टाकीज तिराहा तथा निराला नगर जोनल पंपिंग स्टेशन के पास पाइप लाइन को जोड़ा जाएगा।

गंगा बैराज से सप्लाई बंद होने से सर्वोदय नगर, काकादेव, शास्त्री नगर, विजयनगर, रतनलाल नगर, गोविंदनगर, किदवईनगर और बर्रा क्षेत्र में लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ेगा। हालांकि गंगा बैराज से दादानगर फ्लाईओवर और फूलबाग क्षेत्र तक की जलापूर्ति सुचारू रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131