search

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बनासकांठा में ट्रक और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Chikheang 2026-1-25 05:28:01 views 1237
  

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बनासकांठा में ट्रक और कार की भिड़ंत (फोटो- एक्स)



आइएएनएस, बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में इकबालगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुई एक भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने गलत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह चकनाचूर होकर पलट गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठे व्यक्ति की कुछ देर बाद मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने एक तेज आवाज सुनी और आसपास के वाहन चालकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन चिकित्सा दल और अमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169232