search

Uttarakhand Weather Today: वर्षा-बर्फबारी के बाद मौसम साफ, फिर ले सकता है करवट

cy520520 2026-1-25 05:56:54 views 1242
  

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते नजर आए।

हालांकि, पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित है, जिसे सुचारू बनाए रखने को स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है।

आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

बीते शुक्रवार को प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी का दौर रहा। पहाड़ों पर भारी हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में करीब तीन माह बाद वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को मौसम खुल तो गया, लेकिन बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

बर्फबारी का असर ग्रामीण इलाकों में अधिक दिखाई दे रहा है। अनेक गांवों में संचार सेवाएं बाधित हैं, वहीं विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

पहाड़ों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों की परीक्षा ले रही है। दूसरी ओर बर्फबारी के बाद मसूरी, धनौल्टी, चकराता समेत अन्य प्रमुख हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है।

बर्फ से ढके पहाड़ों का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों के कारण प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे के छाए रहने की आशंका जताई गई है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं, आगामी सोमवार को एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से मंगलवार को राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 21.9, 7.6
  • ऊधमसिंह नगर, 21.8, 9.9
  • मुक्तेश्वर, 6.9, -1.2
  • नई टिहरी, 10.5, -2.6


यह भी पढ़ें- बर्फबारी का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, एसडीएम भी पहुंचे भराड़ीसैंण; कैमरे में हिमपात के नजारों को किया कैद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा, DGRE चंडीगढ़ ने पांच जिलों के जारी की है चेतावनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164710