search

गणतंत्र दिवस के आयोजन स्थलों की ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी, आज शाम से भारी वाहनों का प्रवेश बंद

cy520520 2026-1-25 07:26:41 views 1084
  

वाहनों की तलाशी लेती पुलिस।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस इस बार भी बड़ी ही धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ जिले में मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने गुरुग्राम पुलिस टीम को कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष गुरुग्राम में पांच स्थानों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर 38 गुरुग्राम, शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम नखडौला मानेसर, नई अनाज मंडी हेली मंडी पटौदी, राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशांत लोक सेक्टर 43 गुरुग्राम, ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर आयोजन स्थलों की सुरक्षा के लिए गुरुग्राम पुलिस की ओर से ड्रोन से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जा रही है। कानून व्यवस्था व सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 11 स्थाई नाके तथा 41 अतिरिक्त विशेष नाके लगाए गए हैं। इन 11 स्थाई नाकों पर कुल 55 पुलिस कर्मचारी तथा 41 अतिरिक्त विशेष नाकों पर कुल 277 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनके अतिरिक्त यातायात पुलिस के भी 41 नाके लगाए गए हैं।

थाना, पुलिस चौकी, अपराध शाखा, इंटेलिजेंस ब्रांच के पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। गुरुग्राम जिले में विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में गुरुग्राम पुलिस की कुल तीन टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। समारोह स्थलों में अंदर जाने के लिए थ्री लेयर चेंकिंग सुरक्षा सहित गुरुग्राम पुलिस सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त यातायात को सुगम बनाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान आयोजन स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। अवैध रूप से उड़ने वाले बलूंस, ड्रोन पर निगरानी रखने के लिए के लिए एंट्री ड्रोन टीम तैनात की गई है। सोहना में होने वाले कार्यक्रम के समारोह स्थल की सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार ड्रोन से निगरानी की गई।
दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर शाम पांच बजे से रहेगा प्रतिबंध

डीसीपी ट्रैफिक डा. राजेश मोहन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी माल वाहक वाहन रविवार शाम पांच बजे से सोमवार दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारी वाहनों को केएमपी से निकाला जाएगा।

इस दौरान केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को छूट दी गई है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहनों का एनएच 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। भारी माल वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम निगम ने अपनाया सूरत मॉडल, अब ऐप बताएगा अधिकारी फील्ड में गए या नहीं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164698