search

शरीर पर सिर्फ ब्राउन कलर की सलवार... किसकी है बोरे में बंद लाश? पहचान करने में लगी आगरा पुलिस

deltin33 2026-1-25 07:57:25 views 718
  

मौके पर पहुंची पुलिस।



जागरण संवाददाता, आगरा। धारदार हथियार से युवती की हत्या कर बोरे में बंद शव यमुना में फेंकने की तैयारी थी। हाईवे पर रात के समय भी राहगीरों के आवागमन के कारण आरोपितों को मौका नहीं मिला। ऐसे में वे बोरे में बंद शव यमुना पुल पर ही फेंककर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपित बाइक पर रखकर शव भगवान टाकीज की ओर से लेकर आए थे।
अर्द्धनग्न अवस्था में था शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

यमुना के जवाहर पुल पर शुक्रवार रात करीब एक बजे राहगीरों ने बोरा पड़ा देखा। बोरे पर खून लगा देख लोग दहशत में आ गए और सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास एत्माद्दौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बोरा खोलने पर उसके अंदर 28 वर्षीय युवती का शव मिला। उसके चेहरे, गर्दन के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर पर सिर्फ गहरे ब्राउन रंग की सलवार थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।  
पुल पर भीड़ अधिक होने के कारण यमुना में नहीं फेंक सके लाश

आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे किसी कार से शव को यमुना में फेंकने के इरादे से आए होंगे। पुल पर भीड़भाड़ होने के कारण वह यमुना की जगह शव को पुल पर ही फेंककर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने पर बाइक सवार संदिग्धों पर पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस मान रही है कि बाइक पर रखकर शव भगवान टाकीज की ओर से लाया गया। लोहे का जाल लगा होने के कारण भगवान से रामबाग की ओर जाने वाली लेन पर पुल से शव नहीं फेंका जा सका।
भगवान टॉकीज की ओर से लाया गया था शव, मिले फुटेज

रामबाग फ्लाइओवर के नीचे से यू टर्न लेकर बाइक सवार वॉटरवर्क्स की ओर यमुना पुल पर पहुंचे। वहां बोरे में बंद शव फेंककर भाग गए। शनिवार को एडीसीपी आदित्य, एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने भी एत्माद्दौला पुलिस के साथ घटनास्थल व यमुना पुल के नीचे जांच की।

डीसीपी सिटी ने बताया कि युवती की हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त होने पर ही हत्या क्यों और किसने की यह स्पष्ट होगा।  
आसपास के जिलों व थानों को दी गई सूचना

युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के बाद पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आगरा के सभी थानों के साथ ही आसपास के जनपदों व थानों में भी युवती के बारे में सूचना दी गई है। कमिश्नरेट में हाल में कोई युवती गुमशुदा तो नहीं हुई, इसकी जानकारी भी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131