search

इंडिया डेली न्यूज चैनल से एक और विकेट गिरा!

deltin55 2026-1-25 09:19:53 views 590

               

हेमराज चौहान-







मैंने अपने 13 साल के मीडिया करियर में बहुत कम लोगों को अपनी बीट पर रमा हुआ देखा है. तुम उनमें से एक हो Praveen Mishra करीब एक साल तक तुम्हारे साथ खेल की खबरों को लेकर काम करने में मजा आया.





मैंने भी इस बहाने स्पोर्ट्स को दोबारा जिया. क्रिकेट में तो तुम्हारी पकड़ मज़बूत है ही लेकिन एक मेंटर के तौर पर सलाह दूंगा कि और खेलों पर भी ध्यान दो. मुझे भरोसा है कि मेहनत रंग लाएगी और कभी तुम उस मुकाम पर पहुंचोगे जिसे हासिल करना हर एक पत्रकार का सपना होता है.









मैं तुम जैसे युवा लड़कों के बहाने इस फील्ड को थोड़ा बहुत जी लेता हूं. तुमने स्वास्थ्य को देखते हुए ब्रेक लेने का फैसला किया है वो बहुत साहसी फैसला है. क्योंकि खराब शरीर के साथ ज़्यादा दिनों तक काम नहीं किया जा सकता. मैं भुगत रहा हूं और उसके क्या नुक़सान होते हैं ये तुमने बहुत नज़दीक से देखा है. कह सकता हूं कि आज India Daily डिजिटल में बहुत बड़ा विकेट गिरा है. फ़रवरी में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले तुम्हारी कमी बहुत खलेगी. लेकिन जानता हूं अभी तुम्हें एक ठहराव की ज़रूरत है.





ईश्वर ने चाहा तो एक और पारी साथ खेलेंगे वो भी लंबी पार्टनरशिप वाली. तुम्हें रोहित शर्मा पसंद है तो दोस्त एक सलाह है कि उसकी तरह नेचुरल रहो बहुत सिक्स लगाओगे इस फील्ड में. बहुत भारी मन से ये पोस्ट लिख रहा हूं.




like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138875