search

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, चार कार जलकर हुई राख

Chikheang 2026-1-25 15:26:54 views 1270
  

कंटेनर में लगी भीषण आग।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के निकट कंटेनर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। इस पर लदी चार नई कार समेत कंटेनर पूरी तरह जल गया। इसमें करीब 1.23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिले के केसुट गांव के आमिर खान मारुति कंपनी के कंटेनर पर चार कार गुरुग्राम से लेकर बिहार प्रांत के दरभंगा जा रहा था। शनिवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे जैतपुर थाना के अंबरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा था कि ब्रेक शू से निकली चिंगारी से कंटेनर के टायर में आग लग गई।

आग लगने से कंटेनर पर लदी तीन अर्टिगा कार करीब 36 लाख, तीन इको कार लगभग 30 लाख, एक ब्रेजा लगभग 15 लाख तथा कंटेनर का लगभग 37 लाख का टायर व 15 लाख की बाडी जल गई।

चालक ने बताया कि ब्रेक शू से निकली चिंगारी से आग लगी। आग एकाएक पूरे कंटेनर में फैल गई। इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही जैतपुर थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी पहुंचे।

क्रेन की मदद से कंटेनर के पिछले हिस्से की बाडी तोड़कर फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आज़ाद ने बताया कि फायर कर्मियों ने मदद से आग बुझाई गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244