search

प्रतापगढ़ में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, दरार फटी और भरभराकर गिरी मिट्टी में दब गए चार श्रमिक

LHC0088 2026-1-25 15:56:26 views 1150
  

प्रतापगढ़ में कुएं की मिट्टी ढहने से चार मजदूर दब गए, बचाव अभियान जारी है। जागरण



प्रतापगढ़। जनपद के लीलापुर क्षेत्र के घरौरा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की खुदाई के दौरान अचानक दरार फट गई और मिट्टी भरभराकर गिर गई। इस दौरान कुएं में खुदाई कर रहे चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। राहत और बचाव कार्य में फायर कर्मी और ग्रामीणों के साथ पुलिस जुटी रही।

बताया जाता है कि लीलापुर के घरौरा गांव के रहने वाले मो. शमशाद के घर के सामने पुराने ट्यूबवेल का कुआं है। रविवार दोपहर इसी कुएं से ईंट निकालने का कार्य चल रहा था। यह कार्य श्रमिक कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में दरार फट गई। उसमें काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के ढेर में दब गए।

हादसे में जो श्रमिक मिट्टी में दबे, उनमें 34 वर्षीय दीपक सरोज, 16 वर्षीय आकाश सरोज, 30 वर्षीय पिंटू सरोज तथा धीरज सरोज हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पुलिस पहुंची।  

कुएं में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बैकहो लोडर (जेसीबी) से खुदाई शुरू कराई गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना देकर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान दो मजदूरों को मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। उनकी हालत गंभीर है। अन्य दो के निकालने की कोशिश जारी रही।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में अनियंत्रित बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाईं में पलटी, चालक समेत चार लोग दबे, दो की गई जान

यह भी पढ़ें- दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर मां और उसकी मासूम बेटी की मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126