search

गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान

deltin33 2026-1-25 16:57:11 views 810
  

अगले 48 घंटे तक आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। फाइल फोटो  



संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Republic Day weather: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर बिहार समेत पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में मौसम सामान्य और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

रविवार को सुबह 11 बजे के बाद चली पछुआ हवा ने लोगों को फागुन की याद दिला दी। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे ‘फगुनाहट’ कहा जाता है। इस हवा के चलते लोगों में वसंत और होली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बुजुर्गों और किसानों का मानना है कि वसंत पंचमी के बाद मौसम में बदलाव तेज हो जाता है और धीरे-धीरे ठंड कम होने लगती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वसंत पंचमी के दिन पूजा के बाद गुलाल लगाने और विसर्जन के दौरान गुलाल उड़ाने की परंपरा होली के आगमन का संकेत मानी जाती है। ऐसे में रविवार की हवा को लोग फागुन की शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है।
26 जनवरी 2026 का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के दिन मुजफ्फरपुर में दिन के समय मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, जबकि रात में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 23 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: करीब 9 डिग्री सेल्सियस
  • हवा: पश्चिम दिशा से लगभग 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार
  • आर्द्रता: करीब 61 प्रतिशत
  • बारिश की संभावना: दिन में शून्य, रात में 10 प्रतिशत
  • यूवी इंडेक्स: 5


मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि साफ मौसम के कारण गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। लोग खुले आसमान के नीचे समारोहों का आनंद ले सकेंगे।

हालांकि, सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रह सकती है, इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131