search
 Forgot password?
 Register now
search

ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी के लिए लेटी रही महिला....भीगा-भीगा है समां गाने पर रील बनाने लगीं डॉक्टर; वीडियो वायरल

LHC0088 1 hour(s) ago views 124
  



जागरण संवाददाता, बांदा। शहर के एक नामचीन निजी अस्पताल अवनि परिधि के आपरेशन थिएटर ओटी में आपरेशन से प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिला मेज पर लेटी रही। इस बीच आपरेशन करने वाली स्त्रीरोग विशेषज्ञ महिला सर्जन सूना-सूना है जहां... भीगा-भीगा है समां गाने में डांस करते हुए रील बनाने में मस्त रहीं।

आपरेशन की ड्रेस में नाचने व गाने में अन्य स्टाफ भी उनका साथ देता रहा। वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित होते ही चर्चा का विषय बना है। यह भी बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट में खुद ही पोस्ट किया है। जिसके बाद वह अन्य जगह प्रचलित हुआ है।

एनेस्थीसिया वाले डॉक्टर का कर रही थीं इंतजार

प्रचलित वीडियो के साथ यह भी पोस्ट डाली जा रही है कि ओटी में महिला आपरेशन टेबल में प्रसव पीड़ा से कराह रहती रही। हालांकि अस्पताल संचालक व डाक्टर ने गर्भवती के प्रसव पीड़ा से कराहने की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि बेहोशी के डाक्टर के आने का इंतजार हो रहा था। इससे यह गाना उनके लिए वहां चला है कि उनका इंतजार हो रहा है।

प्रचलित वीडियो में आपरेशन थिएटर के अंदर स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डा. नीलम सिंह अपने मेडिकल स्टाफ के साथ दिखाई दे रही हैं। सभी ने सर्जिकल दस्ताने और मास्क पहन रखे हैं। बेड पर सफेद चादर ओढ़े मरीज लेटी हुई है। मसलन आपरेशन की पूरी तैयारी है। फिल्मी गाना बज रहा है। जिसमें चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ डांस कर रही हैं। इसमें कैप्शन लिखा है वेटिंग फार बेहोशी वाले। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रचलित होने के बाद यूजर इसे मरीज की जान से खिलवाड़ बता रहे हैं।

डॉक्टर पर एक्शन की मांग

चिकित्सक पर सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इंटरनेट मीडिया में मामले को तूल पकड़ता देख बाद में चिकित्सक ने अपनी पोस्ट हटा दी है। इस वजह से वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल सका। उधर अन्य लोगों का यह कहना है कि प्रसव व आपरेशन के समय मरीज की जान दांव पर होती है, वहां मनोरंजन और रीलबाजी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह पेशे के साथ खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें- किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपित, उसकी मां और दो बहनें नामजद

उधर इस संबंध में अवनि परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता का कहना है कि जरा से मामले को तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। मरीज को प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद डा. नीलम से इस बात की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि बेहोशी के चिकित्सक के बिना आए आपरेशन नहीं हो सकता था। उनका इंतजार हो रहा था। इसी के चलते उनके आने के इंतजार में सूना सूना है जहां गाना चल रहा था।  

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजेंद्र सिंह से जब इस संबंध में बात करने के लिए फोन किया गया तो लगातार उनके सरकारी नंबर की घंटी बजती रही। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155647

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com