search

Padma Shri Award: कैलाश चंद्र पंत और खेमराज सुंदरीयाल का उत्तराखंड से नाता, एक साहित्यकार तो दूसरे ने हैंडलूम को दुनिया में दिलाई पहचान

deltin33 2026-1-25 18:56:55 views 813
  



जागरण संवाददाता, देहरादून। पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित कैलाश चंद्र पंत और खेमराज सुंदरीयाल का उत्तराखंड से भी जुड़ाव है। मध्यप्रदेश के भोपाल में रह रहे कैलाश चंद्र पंत वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार हैं। 1936 को मध्यप्रदेश के महू में जन्मे कैलाश चंद्र पंत का पैतृक गांव बागेश्वर जिले में खंतोली है।

हरियाणा के पानीपत में रह रहे खेमराज सुंदरीयाल पौड़ी जिले के सुमाड़ी के मूल निवासी हैं। उन्हें पानीपत के हैंडलूम को विदेश तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। उन्होंने पानीपत में खड्डी चलाकर जीवन की शुरुआत की थी। श्रीनगर में 10वीं पास कर तीन वर्ष का कोर्स किया था। उन्होंने पानीपत के हैंडलूम के उत्पादों के सैंपल बनाकर विदेश भेजे, हजारों लोगों को दिया खड्डी चलाने और हैंडलूम के उम्दा सैंपल बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। वह 1975 में पानीपत चले गए थे।

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, विश्वबंधु, गोपाल जी त्रिवेदी और भारत सिंह भारती को सम्मान

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ की सड़कों से कचरा किया साफ, स्वच्छता में बेहतरीन योगदान के लिए रिटायर्ड DIG इंदरजीत सिंह को मिलेगा पद्मश्री
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131