search

अयोध्‍या में श्रीरामलला के मंदिर में विराजमान होने के मौके पर काशी में श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन

cy520520 2026-1-25 19:26:55 views 754
  

अयोध्या रामलला के विराजमान होने के अवसर पर काशी में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान होने के पावन अवसर पर, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में काशी नगरी में श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक भाव के साथ किया गया। यह शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक बना दिया।

यह शोभा यात्रा मलदहिया चौराहे से प्रारम्भ होकर लहुराबीर, चेतगंज, बेनिया, नई सड़क, गिरजाघर होते हुए दशाश्वमेध घाट पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा की अगुवाई दो श्वेत अश्वों ने की, जिनके पीछे सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम विराजमान थे। सम्पूर्ण मार्ग “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष, शंखनाद, डमरू दल, बटुक दल, नगाड़ा, शहनाई, ढोल-नगाड़ों एवं भक्तिमय संगीत से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सह-संयोजक एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने शोभा यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा दी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत मुकेश नाथ जी महाराज (राष्ट्रीय संयोजक), उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी (महापौर, प्रयागराज), उमेश कठारिया (एससी/एसटी आयोग, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), जय प्रकाश सक्सेना (स्लॉटर हाउस कमेटी सदस्य, भारत सरकार) सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

शोभा यात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान की सजीव झांकियाँ, प्रयागराज के बजरंगी एवं रीना पात्रों, चारू शीलाएवं उनके टीम का शंखनाद, श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, संकटमोचन हनुमान, भारत माता, मां गंगा एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के भव्य कट-आउट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। मातृशक्ति द्वारा किए गए शंखनाद ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया।

श्रीराम शोभा यात्रा मलदहिया से होते हुए लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, होते हुए राजेन्द्र प्रसाद घाट पर संपन्न हुई। तत्पश्चात सभी पदाधिकारीगण ने मां शीतला मंदिर में मां एवं श्रीराम जी की आरती की एवं महंत साधु शंकर पाण्डेय से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अंत में अभय श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक केसरी (लकी) जिला अध्यक्ष, जिला महानगर गिरीश ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। मातृशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष माधवी श्रीवास्तव ने सनातनी बंधुओं से आह्वान किया कि वे इस आध्यात्मिक जनआंदोलन से अधिक से अधिक हिंदू समाज को जोड़ें और आने वाले वर्षों में इस शोभा यात्रा को और भी विराट स्वरूप प्रदान करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725