search

मोहब्बत, नाकामी और बदला... शादी नहीं कर पाई तो महिला ने डॉक्टर को लगा दिया HIV का इंजेक्शन

LHC0088 2026-1-25 19:56:45 views 1175
  

महिला के प्रेम में प्रतिशोध लेने के लिए लगाया HIV का इंजेक्शन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक महिला के प्रेम में प्रतिशोध लेने का एक विचित्र मामला सामने आया है। अपने पूर्व प्रेमी से विवाह करने में नाकाम रही इस महिला ने एक महिला डॉक्टर को जानलेवा संक्रामक एचआइवी वायरस का इंजेक्शन लगा दिया है। पीड़िता डॉक्टर और एसिस्टेंट प्रोफेसर है, जो इस आरोपित महिला के पूर्व प्रेमी की पत्नी है। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुरनूल निवासी बीबोया वसुंधरा (34), अदोनी के निजी अस्पताल में नर्स कोंगे ज्योति (40) और बीस साल से अधिक आयु की दो युवा संतानों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, \“\“वसुंधरा ने तीन अन्य के साथ साजिश रचकर एक सड़क दुर्घटना का मंचन किया और कथित तौर पर एक डॉक्टर को एचआइवी वायरस का इंजेक्शन लगाया, जो उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी है।\“\“

आरोपितों ने सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से एचआइवी संक्रमित रक्त के नमूने प्राप्त किए, यह कहते हुए कि ये नमूने अनुसंधान के लिए आवश्यक थे। आरोपितों का दावा है कि उन्होंने संक्रमित रक्त को एक रेफ्रिजरेटर में संग्रहित किया। अपने पूर्व प्रेमी के किसी अन्य महिला से शादी करने को स्वीकार नहीं कर पाने के कारण आरोपित ने इस जोड़े को अलग करने की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि 9 जनवरी को 2.30 बजे कुरनूल के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एसिस्टेंट प्रोफेसर पीड़िता लंच के लिए ड्यूटी के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं, तब दो व्यक्तियों ने जानबूझकर उनके स्कूटर को केसी कनाल के पास विनायक घाट पर टक्कर मारी, जिससे वह गिर गईं और घायल हो गईं। आरोपित फिर मदद का बहाना बनाकर उनके पास पहुंचे।

ऑटो रिक्शा में ले जाने का प्रयास करते समय, वसुंधरा ने एचआइवी इंजेक्शन लगाया और जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो वह मौके से भाग गईं। पीड़िता को तुरंत उपचार मिला और अब वह ठीक हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।

अधिकारी ने कहा,\“\“चूंकि पीड़िता स्वयं एक डाक्टर हैं वह परीक्षण और दवाओं के बारे में जानती थीं और अन्य डाक्टरों ने उन्हें तीन सप्ताह बाद लौटने की सलाह दी है क्योंकि यह म्यूटेशन का समय है।\“\“ पीड़िता के डॉक्टर पति ने 10 जनवरी को कुरनूल टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएमएस) की धाराओं 126(2), 118(1), 272 के तहत मामला दर्ज किया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126