search

बेगूसराय के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर दहेज हत्या का आरोप, मुजफ्फरपुर में केस दर्ज

Chikheang 2026-1-25 20:57:08 views 696
  

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर एफआईआर दर्ज। (सांकेतिक फोटो)



संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा निवासी निजी होमियोपैथिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर बेटी मुस्कान की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है।

इसको लेकर सदर थाने में प्राथमिकी कराई गई है। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री मुस्कान की शादी जहानाबाद महम्मदपुर के प्रभात कुमार के साथ सात दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से दामाद प्रभात कुमार, उनके पिता-अनिल कुमार शर्मा, माता-सुनीता देवी, बड़ा भाई प्रणय कुमार, प्रवीण कुमार की पत्नी उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

आवेदक ने कहा कि दामाद बेगूसराय में न्यायिक दंडाधिकारी और उनके पिता पूसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के सचिव है। उन्होंने कहा कि उनकी चार पुत्रियां है। इसके कारण उनके दामाद हमेशा संपत्ति, जमीन अपने नाम से करवाना चाहता था। घर के उपरोक्त सभी सदस्य पटना में फ्लैट खरीदने के लिए दबाव देने लगे।

मुस्कान हमेशा शिकायत करती थी कि बिना डॉक्टर को दिखाये उसे दवा दिया जा रहा है। थोड़ा भी बीमार रहने के बाद महीनों उसके पति, सास द्वारा अज्ञात दवा दी जाती रही। जिससे तबीयत काफी खराब हो गया। चुपके से मृत्यु का लाभ लेने के लिए मुस्कान का बीमा कराया गया।

इलाज के बहाने मुस्कान के मृत्यु से पूर्व 18 लाख रुपये उनसे उनके दामाद एवं घर वालों ने जबरन ब्लैकमेल कर वसूल किया। मुस्कान के ससुराल के सदस्यों ने साजिश कर दवा के रूप में मीठा जहर देकर हत्या कर दी। बताया कि मुस्कान का लीवर डैमेज हो गया।

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में उनके प्रयास से ले जाया गया, जहां मुस्कान की मृत्यु 20 जनवरी को हो गई। डॉक्टर ने बताया कि दवा के साइड इफेक्ट के कारण लीवर डैमेज हो गया है। बच्चा नहीं हो इसके लिए पति बराबर गर्भपात का दवा खिलाता था।

मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम कराने का दबाव दिया। तब धोखा देकर मुस्कान को चुपके से लेकर फतुहां आ गए। जिस जगह से दोनों परिवार का सरोकार नही था। वहां दाह संस्कार करने चले गये। मृत्यु के बाद उपरोक्त लोगों ने धमकी दी कि जो हुआ सो हुआ। कुछ भी किया तो अंजाम बुरा होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244