search

फ्लेक्स बोर्ड को लेकर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा : मेयर

deltin33 2026-1-26 01:56:22 views 1144
  

\“फ्लेक्स\“ बोर्ड लगाने पर एक्शन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तिरुअनंतपुरम के महापौर वीवी राजेश ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा के दौरान फुटपाथ पर \“फ्लेक्स\“ बोर्ड लगाने के लिए भाजपा के खिलाफ की गई कार्रवाई महज एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। भाजपा शासित तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने पार्टी पर जुर्माना लगाया था और फ्लेक्स बोर्ड लगाने को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

राजेश ने इसे नियमित कार्रवाई बताते हुए कहा कि जब वह जिला अध्यक्ष थे, तब उन्हें भी फ्लेक्स बोर्ड को लेकर नगर निगम से नोटिस मिले थे। अन्य राजनीतिक दलों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि केरल उच्च न्यायालय द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स बोर्ड लगाने के खिलाफ जारी सख्त निर्देशों के अनुसार ये कदम उठाए गए हैं।

महापौर के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्यादातर अवैध फ्लेक्स बोर्ड हटा दिए थे, लेकिन कुछ पर किसी का ध्यान नहीं गया और बाद में मीडिया में आई खबर से इसकी जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि खबरों के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने बचे हुए फ्लेक्स बोर्ड हटाने का आदेश दिया, लेकिन कुछ पर ध्यान नहीं गया। शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कर्मना जयन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने भाजपा के जिला अध्यक्ष पर 19.70 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131