search

अलीगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 14 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

cy520520 2026-1-26 01:56:24 views 1268
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। समद रोड मंगलम कांपलेक्स में पुलिस ने स्पा-मसाज सेंटर पर कार्रवाई करते हुए दो सेंटरों से सात युवतियों सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार स्पा-मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

पुलिस-प्रशासनिक टीम ने टीम को तलाशी में काफी कुछ ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य मिले, जो इस धंधे की गवाही दे रहे थे।

सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के अनुसार काफी समय से इस मार्केट के पहले माले पर क्लासिक व दूसरे माले पर क्लाउड-7 नाम से स्पा-मसाज सेंटर चलने की सूचना मिल रही थी। देह व्यापार की भी शिकायत थी।

सूचना को पुख्ता करने के लिए पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा। वहां उसने पूरी जानकारी जुटाई। इस जानकारी पर एसीएम दिग्विजय सिंह, सिविल लाइंस एसएचओ विनोद कुमार को साथ लेकर रविवार देर शाम छापेमारी की। इससे वहां अफरा-तफरी मची।

सीओ के अनुसार दोनों जगहों से सात युवतियों को पकड़ा गया। इसके अलावा क्लाउड-7 के संचालक पार्टनर संजय, उसके रिसेप्शनिस्ट युवक को भी पकड़ लिया। दोनों जगहों पर तलाशी में काफी कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। साथ में स्पा संबंधी उत्पाद भी मिले।

दोनों जगहों पर छोटे छोटे कमरे बने थे। जिनमें मसाज टेबल नहीं थीं, बल्कि दोनों जगहों पर करीब छह-छह बेड पड़े थे। दोनों जगहों से कुल पांच युवा ग्राहक भी पकड़े गए।

क्लासिक सेंटर का कर्मचारी भागने में सफल रहा। महिलाओं से महिला थाने में पूछताछ की जा रही है। अन्य को सिविल लाइन थाने ले जाया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725