search

गौतम अदाणी ने मीरजापुर थर्मल पावर प्लांट का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

deltin33 2026-1-26 05:26:31 views 1253
  



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उद्योगपति गौतम अदाणी रविवार की सुबह तहसील सदर के ददरी गांव पहुंचे। वहां बनाए जा रहे थर्मल पावर एनर्जी प्लांट का निरीक्षण किया।

अदाणी ने प्लांट में चल रहे निर्माण कार्यों के बाबत अधिकारियों से जानकारी ली। प्लांट को जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में पौधारोपण भी किया। वे सुबह लगभग सवा दस बजे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

गौतम अदाणी अपने निजी हेलीकाफ़्टर से रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ददरी पावर प्लांट के परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों संग बैठक प्लांट में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

प्लांट के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि लगभग दस प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से कराए जा रहें हैं। ददरी में 342 हेक्टेयर भूमि में अदाणी थर्मल पावर एनर्जी प्लांट बनाया जा रहा है।

इस प्लांट से 1600 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। प्लांट के निर्माण पर कुल 19 हजार 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लगभग 50 मिनट तक प्लांट परिसर में रहने के बाद अदाणी सुबह सवा दस बजे हेलीकाप्टर से मुंबई रवाना हो गए। गौरतलब है कि प्लांट के बनने के बाद बिजली उत्पादन तेजी से होगा। सरकार के दिशा-निर्देशन में यूपी सहित देश के अन्य राज्यों को बिजली की आपूर्ति होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131