search

कुल्लू में भारी बारिश-हिमपात से 64 सड़कें बंद, 174 ट्रांसफार्मर ठप; जनजीवन प्रभावित

cy520520 2026-1-26 05:26:40 views 772
  



जागरण संवाददाता, कुल्लू। जिला कुल्लू में भारी वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रतिकूल मौसम के कारण जिले में 64 सड़कें बंद होने से कई ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवाजाही बाधित हो गई है।

कई इलाकों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार कुल्लू डिवीजन में 11, बंजार में 10, मनाली में 24 और निरमंड डिवीजन के तहत 19 सड़कें बंद हैं। कई स्थानों पर मशीनरी तैनात की गई है लेकिन दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब भी बहाली का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। विभाग की धीमी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष है।

वर्षा और हिमपात का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। विभिन्न रूट पर हिमाचल पथ परिवाहन निगम की 21 बसें फंस गई हैं। सड़क पर फिसलन, मलबा होने और बर्फ जमने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालात सामान्य होने तक कुछ रूट पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। विद्युत बोर्ड के अनुसार कुल्लू जिले में 174 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। इस कारण 200 से अधिक गांवों में पिछले तीन दिन से अंधेरा छाया है। ठप ट्रांसफार्मरों में थलौट में 38, मनाली में 63 और कुल्लू में 73 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

मौसम साफ होते ही मरम्मत कार्यों में तेजी लाई गई है तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जलशक्ति विभाग की 81 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

इनमें कुल्लू में 20, कटराईं में 19, लारजी में 16 और आनी में 26 योजनाएं शामिल हैं। विभाग द्वारा वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की गई है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि प्रशासन ने सभी विभागों को बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725