search

तीन साल में दिल्ली की सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक, प्रदूषण कम करने के लिए CM रेखा गुप्ता का एलान

deltin33 2026-1-26 05:56:37 views 1142
  

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास और प्रदूषण को कम करने को लेकर अहम घोषणा की।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विकास और प्रदूषण को कम करने को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने पूंजीगत खर्च को दोगुना कर दिया है। अब सरकार दिल्ली के विकास कार्यों पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे शहर की सड़कों, परिवहन व्यवस्था और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन साल के अंदर दिल्ली की पूरी सार्वजनिक बस सेवा को इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। उन्होंने इस योजना के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली को कुल 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम से दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए अपनी 11 महीने के कार्यकाल वाली सरकार का प्रगति रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

‘विकसित भारत-2047’ के विजन को आधार बनाकर मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे उनकी सरकार ने बीते 11 महीनों में दशकों से रुके कामों को करने का काम किया। तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में हुए क्रांतिकारी बदलावों का लेखा-जोखा साझा करते हुए ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण के लिए आगामी रोडमैप को भी सार्वजनिक किया।
26 जनवरी तारीख नहीं, पूर्ण स्वराज का है प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और पूर्ण स्वराज का प्रतीक है। तिरंगा हमें विरासत में नहीं, बल्कि असंख्य बलिदानों से मिला है। उन्होंने वर्ष 2025-26 को राष्ट्रीय स्मृतियों और प्रेरणाओं का वर्ष बताते हुए कहा कि यह श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ, पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 165वीं जयंती, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, वंदे मातरम् के 150 वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष का स्मरण वर्ष है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहर बार-बार लुटने के बावजूद हर बार और अधिक मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। दिल्ली केवल इमारतों का शहर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है।
मुख्यमंत्री ने 11 महीने की गिनाईं उपलब्धियां

-50 अटल कैंटीन में पांच रुपये में खाना मिलता है। रोजाना 50 हजार लोग भोजन करते हैं।
-दिल्ली के सभी अस्पताल को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है।
-आयुष्मान भारत योजना से 6.5 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
-300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं।
-चार हजार नए डाक्टरों और पेरामेडिक्स की वैकेंसी निकाली जा रही है।
-शिक्षा बजट 21 फीसदी रखा गया। स्कूल फीस बढ़ाने से रोकने के लिए सरकार बिल लेकर आई।
-1300 करोड़ रुपये से नरेला में एजुकेशन हब का निर्माण किया जा रहा है।
-दिल्ली सरकार अपने खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि पूरे देश में सबसे अधिक दे रही हैं।
-ओलंपिक में गोल्ड के लिए 7 करोड़, सिल्वर के लिए 5 करोड़ और ब्रान्ज जीतें वाले को 3 करोड़ देने का फैसला लिया।
-दिल्ली के सभी आइएसबीटी को ठीक किया जाएगा।
-दिल्ली मेट्रो का बजट बढ़ाकर तीन से पांच हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।
-महिलाओं के साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी फ्री बस यात्रा के लिए \“\“पिंक बस कार्ड\“\“ दिए जाएंगे।
-सुरक्षा के लिहाज से पूरी दिल्ली में 10 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-तिहाड़ जेल को कहीं और हस्तांतरण करने के प्लान पर भी दिल्ली सरकार काम कर रही है।
-दिल्ली के गांव के विकास के लिए 1700 करोड़ खर्च किए गए।
-दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में विकास के लिए 700 खर्च किए जा रहे हैं।
-दिल्ली में 10 नई गौशालाएं बनाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और वंदे मातरम की विरासत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131