search

दिल्ली में गणतंत्र दिवस का जश्न: देशभक्ति की हिलोर और बाजारों में बढ़ी रौनक

cy520520 2026-1-26 05:56:39 views 886
  

गणतंत्र दिवस पर हर ओर देशभक्ति की हिलोर और उत्सव का माहौल।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हर ओर देशभक्ति की हिलोर और उत्सव का माहौल है। रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्तव्य पथ के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों व सड़कों पर लाउडस्पीकर से जहां देशभक्ति के गीत लोगों में देशप्रेम का जज्बा जगा रहे हैं।

वहीं, बाजारों में भी सजावट की गई है। कनाट प्लेस, खान मार्केट, चांदनी चौक व सदर बाजार समेत अन्य बाजारों की दुकानों में तिरंगे झंडे के साथ ही गुब्बारे से विशेष सजावट की गई है। साथ ही गलियों के बाजारों में देशप्रेम प्रदर्शित करने के लिए लाेग तिरंगे झंडे के साथ ही तिरंगे रंग वाली चूड़ियां, पटका, बैज समेत अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे उत्पादों की बिक्री वाली दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। इसी तरह, कई घरों और दुकानों पर तिरंगा फहरा रहा है।

पुरानी दिल्ली के बाजारों में कारोबारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा झंडा फहराने का आयोजन कुछ दिन पूर्व से जारी है। क्योंकि, गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों से पुरानी दिल्ली के थोक बाजार बंद रहते हैं।

जबकि, पुरानी दिल्ली के घरों में रिश्तेदारों का जमावाड़ा लगने लगा है। जो सड़क किनारे खड़े होकर गुजरती हुई झांकियों और बैंड दस्ते को देखते हैं। यह झांकियां कर्तव्य पथ से तिलक मार्ग व सुभाष मार्ग होते हुए लालकिला पहुंचती हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और वंदे मातरम की विरासत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725