search

यूपी में अमृत सरोवरों पर आज फहराया जाएगा तिरंगा, शहीदों को किया जाएगा नमन

LHC0088 2026-1-26 06:25:56 views 1008
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह से मनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अमृत सरोवर स्थलों पर गणतंत्र दिवस आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता के बाद शहीद हुए किसी व्यक्ति के परिवार के सदस्य, किसी स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता या स्थानीय ग्राम पंचायत के किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा तिरंगा फहराने के लिए कहा है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी होगी। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए सरोवरों पर कई गतिविधियां होंगी।

सरोवरों के महत्व को समझाने के लिए \“\“हैरिटेज वाक\“\“ निकाली जाएगी। छात्रों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण थीम पर पेंटिंग, निबंध और कविता प्रतियोगिताएं होंगी। सरोवरों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126