search

लखनऊ में प्रेम-प्रसंग में नाबालिगों ने वीडियो कॉल कर खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में भर्ती

Chikheang 2026-1-26 06:56:06 views 955
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुबग्गा में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग में वीडियो काल कर अलविदा कह किशोर और किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि किशोर का लंबे समय से एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार देर रात दोनों एक-दूसरे से मिलने गांव के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया और मौके पर पकड़ लिया।

परिजनों ने विरोध जताते हुए किशोर को किशोरी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और दोनों को वहां से घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों ने मोबाइल वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए यह कदम उठाया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजन आननफानन में किशोरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर आइसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है।वहीं किशोर को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति भी स्थिर बताई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है, जबकि किशोर फिलहाल कोई काम नहीं करता है।

दोनों एक ही जाति से बताए जा रहे हैं और काफी समय से प्रेम संबंध में थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों की हालत अब ठीक है। अस्पताल से सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने जानकारी ली। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244