search

Jharkhand Weather Update: प्रदेश को ठंड से मिलेगी राहत, 2 दिन बाद 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

deltin33 2026-1-26 07:26:30 views 693
  



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में 30 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

ऐसे में आमजनों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों 26 और 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों 28, 29 और 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों तक तापमान यूं ही बना रहेगा। इस कारण राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

  • 26 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 27 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 28 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 29 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस


कांके में मौसम हुआ सुहावना, ठंड से मिली राहत


कांके क्षेत्र में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में वर्षा नहीं हुई, जिससे जनजीवन सामान्य बना रहा। हवा की गति 3.3 किमी प्रति घंटा रही, जिससे ठंड का असर ज्यादा तीखा महसूस नहीं हुआ। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली और सुबह-शाम टहलने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में ठंड में कमी आई है, जिससे दैनिक गतिविधियों में आसानी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है लेकिन फिलहाल मौसम अनुकूल रहने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131