search

खुशखबरी! रुड़की से लक्सर के बीच चलाई जाएगी रोडवेज बस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

cy520520 2026-1-26 09:57:10 views 887
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी जागरण, रुड़की। रुड़की से लक्सर के बीच रोडवेज बस संचालन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नए रूट को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने एक बस चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवार को औपचारिक अनुमति मिलने की संभावना है, जिसके बाद लक्सर जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सकेगी।

रोडवेज रुड़की डिपो से लक्सर के लिए जल्द ही नियमित बस सेवा शुरू होने जा रही है। हाल ही में पर्वतीय डिपो से रुड़की डिपो को छह पुरानी बसें मिली हैं, जिनमें एक बस को भगवानपुर क्षेत्र के नए रूट डाडा पट्टी में लगाया गया है। अब इन्हीं संसाधनों के बेहतर उपयोग के तहत डिपो प्रबंधन ने लक्सर रूट पर भी एक बस संचालन का फैसला लिया है।

लक्सर क्षेत्र के यात्रियों को काफी समय से सीधी बस सेवा की कमी का सामना करना पड़ रहा था। रोजमर्रा के काम, नौकरी, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए लोगों को हरिद्वार होकर आना-जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी बढ़ रही थी।

डिपो प्रभारी एजीएम अमिता सैनी ने बताया कि लक्सर रूट पर लंबे समय से सवारियों की डिमांड मिल रही थी। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए प्रबंधन ने रुड़की से लक्सर के लिए एक बस चलाने का निर्णय लिया है। 26 जनवरी के बाद रूट कोड को स्वाइप मशीनों में फीड कर दिया जाएगा, इसके बाद बस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

बस सेवा शुरू होने से न केवल लक्सर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। विभाग का मानना है कि आने वाले समय में सवारियों की संख्या बढ़ने पर इस रूट पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725