search

Republic Day 2026: MP में छाया गणतंत्र दिवस का उल्लास, राज्यपाल ने भोपाल एवं सीएम ने उज्जैन में फहराया तिरंगा

deltin33 2026-1-26 10:57:42 views 969
  

उज्जैन में सीएम डॉ: मोहन यादव ने फहराया तिरंगा।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गौरव के साथ मना रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यस्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत कर तिरंगा फहराया। यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। किसान, युवा, श्रमिक और मातृशक्ति प्रदेश की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं।

मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों से समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

  
भव्य परेड ने मोहा मन

भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड आकर्षण का केंद्र रही। परेड में विभिन्न बलों की कुल 23 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई और हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
निकलीं आकर्षक झांकिया

इस मौके पर प्रदेश सरकार के 22 विभागों द्वारा अपनी आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इन झांकियों में संबंधित विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी  योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131