search

किसानों का इंतजार खत्म, फरवरी में आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त; मथुरा के 3.11 लाख लाभार्थी

deltin33 2026-1-26 11:57:28 views 805
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। किसान सम्मान निधि में अगली किस्त में जिले के 3़ 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इस किस्त में 21,658 नए पात्र किसान जुड़ेंगे। एक फरवरी के बाद किसान सम्मन निधि की 22 वीं किस्त जारी होगी। इस वित्तीय वर्ष 23,132 किसानों ने योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, जिसमें सत्यापन के बाद पात्र किसानों को चुना गया है।  
21,658 नए किसान होंगे शामिल, सत्यापन में पात्रता आई सामने

वर्तमान में 3,58,165 किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत हैं। फरवरी में नए पात्रों को भी योजना का लाभ मिलेगा। जिले में करीब साढ़े तीन लाख किसान हैं, जबकि इस बार किसान सम्मान निधि करीब 2.95 लाख किसानों को दी गई है। भूमि स्वामित्व में किसी परिवर्तन के होने पर अपडेट कराना आवश्यक है। इसी के लिए किसान सम्मान निधि के लिए निरंतर सत्यापन चलाया जा रहा है।
फरवरी में आएगी किसान सम्मान निधि

हालांकि इस प्रक्रिया में दिसंबर तक 21,584 किसानों के भूमि संबंधी रिकार्ड पीएम किसान पोर्टल पर फीड नहीं किए जा सके। जनवरी में इनकी संख्या में और भी इजाफा हुआ। दूसरी ओर ईकेवाईसी कराने में भी 56 हजार किसान पीछे हैं। जिन किसानों के रिकॉर्ड सत्यापन में सही पाए गए, उनके नाम किसान सम्मान निधि में जोड़े गए हैं। इनकी संख्या 21,658 है। फरवरी में मिलने वाली किसान सम्मान निधि में इनके नाम भी शामिल किए जाएंगे। इस प्रकार पहले के मुकाबले इस बार की सम्मान निधि में करीब 3. 11 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।


किसान सम्मान निधि को लेकर लाभार्थियों और नए आवेदकों का लगातार सत्यापन कराया जा रहा है। इस बार की किसान सम्मान निधि में अब तक 21,658 किसानों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
-

वसंत कुमार दुबे, उपनिदेशक कृषि
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131