search

26 सेकेंड में ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल हुआ तो सलाखाें के पीछे पहुंचा आरोपित

deltin33 2026-1-26 12:27:23 views 1185
  

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित, दूसरे चित्र में पीटता हुआ दिख रहा है। सौः पुलिस



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का 26 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौधरी ट्रेडर्स के सामने की बताई जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर जमीन पर पड़े युवक को लगातार पीट रहा है। पीड़ित युवक दर्द से रोता रहा, लेकिन आरोपित को जरा भी रहम नहीं आया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और आरोपित से बातचीत करते नजर आए।
राहगीर ने बनाया वीडियो जो हुआ वायरल

किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपित विनीत उर्फ मिठू पुत्र किरनपाल निवासी बुढ़ीना कलां को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित युवक सुमित के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जमीन पर गिराकर युवक की बेरहमी से पिटाई

राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को उसका छोटा भाई सुमित गांव में बंद पड़ी सीमेंट की दुकान के पास बैठा था। तभी गांव का ही विनीत उर्फ मिठू वहां आया और सुमित के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपित ने कहा कि “तुम आजकल नेता बन रहे हो और मेरी बातों का विरोध करते हो। जब सुमित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपित ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, गला दबाया और बेहोश कर दिया।
वीडियो वायरल होने पर आरोपित दबोचा

आरोपित सुमित को मरा समझकर गाली देते हुए मौके से फरार हो गया। गांव वालों से सूचना मिलने पर राहुल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बघरा ले गया। राहुल ने बताया कि उसके भाई सुमित की हालत गंभीर है। आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ मिलकर की थी पति की हत्या: 25 हजार का आरोपित वसीम उर्फ खटमल मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में घायल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131