search

Saran Road Accident: पिता का शव लेकर लौट रहे पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

cy520520 2026-1-26 12:27:28 views 615
  

एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, दाउदपुर (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता का शव लेकर घर लौट रहे पुत्र की एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसा दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षाब्रह्म के समीप हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शव को दूसरी एंबुलेंस से सिवान भेजा गया।
इलाज के दौरान पिता की हुई थी मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवान जिले के बररम गांव निवासी छठू प्रसाद का पटना में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके पुत्र अभय कुमार एंबुलेंस से पिता का शव लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-531 पर रक्षाब्रह्म के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, पुत्र गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर लगते ही एंबुलेंस सड़क किनारे जा लगी। इस हादसे में अभय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पुलिस पहुंची, स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभय कुमार को दाउदपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शव को दूसरी एंबुलेंस से भेजा गया सिवान

हादसे के बाद मृतक छठू प्रसाद के शव को दूसरी एंबुलेंस से सिवान भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725