search

चंदौली में शान से फहरा तिरंगा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से गूंज उठे गांव और शहर

cy520520 2026-1-26 13:56:59 views 1084
  

चंदौली में 77वां गणतंत्र दिवस: भव्य परेड और ध्वजारोहण से गूंजा शहर।  



जागरण संवाददाता, चंदौली। 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज के ग्राउण्ड़ में जनपदीय पुलिस की ओर से भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात हवा में गुब्बारे छोडकर शांति का संदेश दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया। मंच से गुजर रही परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलग-अलग दलों ने अपने शौर्य को प्रस्तुत किया। इसी तरह जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान संग्राम सेनानी के परिजनों का माला, शाल एवं मीठा देकर उनका कुशल क्षेम जाना।

कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन, विभिन्न विद्यालयों और सरकारी दफ्तरों में सुबह तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अत्यंत गौरवशाली एवं प्रेरणादायक दिवस है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है तथा प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है, और हमें शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर पवन यादव आदि थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725