search

30 झांकियां, 29 लड़ाकू विमान और दुश्मन को धूल चटाने वाले हथियार; गणतंत्र दिवस पर 90 मिनट की परेड में क्या-कुछ रहा खास?

LHC0088 2026-1-26 13:57:04 views 929
  

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की झांकी। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के आगाज के साथ ही आज सभी की निगाहें दिल्ली के कर्तव्य पथ पर टिकी थीं। राष्ट्रपति की एंट्री से लेकर सेना के शौर्य प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों के साथ गणतंत्र दिवस की भव्य परेड देखने को मिली। समारोह शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  
मुख्य अतिथि

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों वैश्विक हस्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ कर्तव्य पथ पहुंची।

  
गणतंत्र दिवस की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड की थीम थी “वंदे मातरम्“ थी। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में ये थीम निर्धारित की गई थी। इसी थीम पर कर्तव्य पथ को सजाया गया था और कई झांकियों में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

  
सेना का शौर्य प्रदर्शन

  • परेड में लगभग 6,000 सैनिक और 18 मार्चिंग कंटिनजेंट्स ने हिस्सा लिया। इनके साथ 13 बैंड भी मौजूद थे।
  • भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल हुई।
  • ड्रोन और आधुनिक प्रणालियों से लैस नई आर्टिलरी रेजिमेंट शक्तिबान रेजिमेंट ने भी परेड में हिस्सा लिया
  • सेना के साथ 61 कैवेलरी वाले घुड़सवारों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।
  • राजपूत, असम, जैक ली और आर्टिलरी कंटिनजेंट ने भी परेड में शौर्य दिखाया।


हथियारों और मिसाइलों ने बढ़ाई शोभा

77नवें गणतंत्र दिवस की परेड में भारत के कई आधुनिक और स्वदेशी हथियारों, मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया। इस लिस्ट में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम, \“सूर्यस्त्र\“ रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, धनुष तोप, ATAGS, MRSAM, युद्ध टैंक अर्जुन और सेना की भारी बख्तरबंद गाड़ियां भी परेड में नजर आईं।

  
वायुसेना ने दिखाया पराक्रम

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में पराक्रम दिखाया। इस साल राफेल, सुखोई (Su-30), मिग-29 और जैगुआर जैसे 29 लड़ाकू विमानों ने दिल्ली के आसमान में एक-साथ उड़ान भरी। वायुसेना ने \“ऑपरेशन सिंदूर\“ थीम का भी फॉर्मेशन किया। तीस हजार से ज्यादा लोग इस पल के साक्षी बने।

  
गणतंत्र दिवस परेड की खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस की परेड में 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकिया थीं। वहीं, 13 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की देखने को मिली।

  

148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने इस मार्च का नेतृत्व किया था।

यूरोपिय संघ का दस्ता भी कर्तव्य पथ की परेड में शामिल हुआ था।

  

पुरुष CRPF बटालियन की कमान पहली बार महिला अधिकारी को सौंपी गई थी। 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला ने परेड में CRPF की टुकड़ी का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें- अटारी बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभर से पहुंचे दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को दी सलामी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126