search

बिजनौर में सिलेंडर फटने से ढह गया घर, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत; आसपास के मकानों में आई दरार

cy520520 2026-1-26 14:57:22 views 1025
  

शेरकोट में विस्फोट होने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व जमा मोहल्लेवासी



संवाद सूत्र, जागरण शेरकोट (बिजनौर)। नगर के मोहल्ला हलवाइयान में रविवार की दोपहर दो बजे रसोई में रखे सिलेंडर में लीक होने से आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट होने से मकान की छत और दीवार गिर गई।

मलबे में दबकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हाे गई। उस समय उसके दोनों पुत्र व पत्नी घर से बाहर थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मोहल्ला हलवाइायन निवासी 65 वर्षीय अंजार अहमद पुत्र अब्दुल गफ्फार रविवार दोपहर कमरे में लेटे हुए थे। उनके पुत्र 24 वर्षीय जीशान, 26 वर्षीय कामरान, जीशान की पत्नी सितारा घर के बाहर थे। करीब दो बजे रसोई घर में रखे सिलेंडर में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग बढ़ती ही गई।

कुछ देर बाद ही सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से कई दशक पुराने कच्चे मकान की छत और दीवार गिर गई। बरामदे में पड़ा टिन शेड उड़ गया। घर में मौजूद अंजार अहमद मलबे में दब गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। स्वजन व आसपास के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने के साथ-साथ किसी तरह मलबे में दबे अंजार अहमद को बाहर निकाला।

तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। इस दौरान बम विस्फोट भी अफवाह उड़ी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हादसा सिलेंडर फटने से हुआ है। अंजार अहमद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर दौड़ती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

आसपास के मकानों में आई दरार

रविवार दोपहर सिलेंडर फटने से अचानक हुए तेज धमाके से जहां अंजार अहमद के कच्चे मकान की छत गिर व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और टिन शेड उड़ गया। वहीं इसके पास में स्थित स्व. हसीन अहमद के मकान में दरारें पड़ गई जबकि पास में स्थित अन्य लोगों के घरों में भी नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज काफी दूर तक पहुंची।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725