search

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी, पीछे से आ रहे पिकअप ने कुचला

cy520520 2026-1-26 15:27:14 views 1248
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम स्थित एडीआर सेंटर के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

ढोलबगा थाना डीह निवासी रिंका यादव अपने पति जंगबहादुर, डेढ़ वर्षीय पुत्री आराध्या के साथ बाइक से जा रही थीं। वही दूसरी बाइक पर रिंका की बहन बीनू व बहनोई रिंकू सवार थे। सभी गंगागंज स्थित आस्तिक बाबा मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

एडीआर सेंटर के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने जंगबहादुर की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रिंका की बाइक से टकरा गई। टक्कर से रिंका सड़क की ओर व बाकी अन्य किनारे की ओर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने सड़क पर पड़ी रिंका को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं जंगबहादुर, आराध्या व बीनू घायल हो गए। देखते ही देखते आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मिल एरिया विंध्य विनय रावत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में सिलेंडर फटने से ढह गया घर, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत; आसपास के मकानों में आई दरार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725