search

आजमगढ़ में आन बान और शान से फहरा तिरंगा, पुलिस लाइन में कारागार मंत्री ने ली परेड की सलामी

LHC0088 2026-1-26 15:27:34 views 1083
  

आजमगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस: कारागार मंत्री ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। 77वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने झंडा फहराया। परेड की सलामी ली। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के मेडल से सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की तरफ से आर्कषक झांकी निकली गई थी।

मुख्य अतिथि कारागार मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद गुब्बारे छोडकर शांति का संदेश दिया। उसके बाद एसपी डा. अनिल कुमार के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया। मंच से गुजर रही परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के अलग-अलग दलों ने अपने शौर्य को प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त विवेक ने कमिश्नरी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन, सीडीओ परीक्षिति खटाना ने विकास भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान संग्राम सेनानी के स्वजन को सम्मानित भी किया गया।

  

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने सामूहिक राष्ट्र गान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकाना दी। उन्होंने
कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अत्यंत गौरवशाली एवं प्रेरणादायक दिवस है।

इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है तथा प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है, और हमें बलिदानियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए।

  

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

इसके अलावा जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागों ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के किया गया। शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराने के बाद छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति पर आधारित गीत और अन्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों ने काफी सराहना की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया
गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126