search

लुटेरों से भिड़ने वाले आकाश अग्रवाल को सम्मान, महिला एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर; गणतंत्र दिवस समारोह बना खास

deltin33 2026-1-26 15:57:40 views 665
  

बहादुरगढ़ निवासी आकाश अग्रवाल को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सम्मानित किया।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा स्थित बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एक नागरिक को सम्मानित किया गया। बहादुरगढ़ निवासी आकाश अग्रवाल को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सम्मानित किया।
दो बदमाशों को सिखाया सबक

आकाश ने लूट की कोशिश कर रहे दो बदमाशों का साहसपूर्वक सामना कर एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उनके इस साहसिक कदम की पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा की। वहीं, जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। गार्ड आफ आनर का नेतृत्व महिला एएसआई रेखा ने किया।

  
नेतृत्व क्षमता को दर्शाता नजर आया

समारोह की शुरुआत पूरे विधि-विधान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गार्ड आफ आनर का नेतृत्व महिला एएसआई रेखा ने किया। महिला पुलिसकर्मियों की सशक्त और अनुशासित उपस्थिति ने नारी सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का सशक्त संदेश दिया। यह क्षण पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता नजर आया।
देश सेवा की भावना को और मजबूत किया

इस अवसर पर बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। गणतंत्र दिवस समारोह ने पुलिस बल के भीतर एकता, अनुशासन और देश सेवा की भावना को और मजबूत किया।
मुंह मीठा कर मनाई खुशी

कार्यक्रम में जिले के सभी एसीपी, एसएचओ सहित सभी रैंक के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा रोहिणी, बाहरी-उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर सभी पुलिस उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आजादी का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें- बर्फबारी में पहाड़ों की ओर जा रहे दिल्लीवासियों की बढ़ी परेशानी, सोशल मीडिया पर ट्रैवल टालने की नसीहत दे रहे लोग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131