search

बेगूसराय टेम्पो पलटने से घायल 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

LHC0088 2026-1-26 15:57:50 views 1168
  

इलाज के दौरान मौत



जागरण संवाददाता, बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में बीते शनिवार को टेम्पो पलटने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी रंजन ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र आदर्श पाठक के रूप में की गई है।
ननिहाल में रहकर कर रहा था पढ़ाई

स्वजनों के अनुसार आदर्श वासुदेवपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता रंजन ठाकुर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। आदर्श दो बहनों का इकलौता भाई था।
गांव में ही हुआ था टेम्पो हादसा

शनिवार को गांव में टेम्पो दुर्घटना में आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर गए।
पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना में इलाज के क्रम में रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।
इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

इकलौते पुत्र की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126