search

गणतंत्र दिवस की परेड देखने पहुंचे राहुल गांधी, 15 अगस्त के कार्यक्रम में नहीं जाने पर हुई थी आलोचना

Chikheang 2026-1-26 15:57:55 views 1242
  

राहुल के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की धमक देखी। सेना के शौर्य प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों के साथ पूरा देश इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना। परेड को देखने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहुंचे।

राहुल गांधी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था। इस कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी। उनके आलोचकों ने तब कहा था कि वह देश के कार्यक्रमों की बजाय विदेश यात्रा को महत्व देते हैं। लेकिन राहुल गांधी इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देखने पहुंचे थे।

  
कई मंत्री भी पहुंचे

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं, जिसमें राहुल गांधी को परेड को एकटक निहारते देखा जा सकता है। हालांकि कुछ वीडियो में ये भी दावा किया जा रहा है कि जब परेड चल रही थी, उस वक्त राहुल फोन चला रहे थे।

राहुल के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  
दुनिया ने देखी ताकत

परेड में लगभग 6,000 सैनिक और 18 मार्चिंग कंटिनजेंट्स ने हिस्सा लिया। इनके साथ 13 बैंड भी मौजूद थे। भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल हुई। ड्रोन और आधुनिक प्रणालियों से लैस नई आर्टिलरी रेजिमेंट शक्तिबान रेजिमेंट ने भी परेड में हिस्सा लिया।

सेना के साथ 61 कैवेलरी वाले घुड़सवारों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। राजपूत, असम, जैक ली और आर्टिलरी कंटिनजेंट ने भी परेड में शौर्य दिखाया। गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में पराक्रम दिखाया।

  
ईयू के प्रेसिडेंट पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य मेहमानों, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

इस साल राफेल, सुखोई (Su-30), मिग-29 और जैगुआर जैसे 29 लड़ाकू विमानों ने दिल्ली के आसमान में एक-साथ उड़ान भरी। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा ध्वज फॉर्मेशन में फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। हेलीकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन को ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत लीड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- लुटेरों से भिड़ने वाले आकाश अग्रवाल को सम्मान, महिला एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर; गणतंत्र दिवस समारोह बना खास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244