search

सोनीपत में जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी को मारी गोली, पुरानी रंजिश में घात लगाकर उतारा मौत के घाट

Chikheang 2026-1-26 17:26:33 views 562
  

दो लोगों ने घात लगाकर मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। कुंडली थाना अंतर्गत जठेड़ी गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां के निवासी एक युवक पर दो लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। पीड़ित को दो गोलियां लगी हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मामले की राई थाना पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जठे़ड़ी का रहने वाले अशोक उर्फ भूरा अपने ट्रैक्टर द्वारा खेतों से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने अशोक पर गोलियां चला दीं। अशोक को दो गोलियां लगीं। जानलेवा हमले की घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश जारी

घायल कां सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। इस वारदात के संबंध में राई थाने के प्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

मामले की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हमले में घायल अशोक गांव के राजा की हत्या का आरोपित है। 2021 में राजा की हत्या कर दी गई थी। अशोक तभी से जेल में बंद था। वह लगभग दो माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जिन लोगों ने उस पर हमला किया वे भी गांव के ही रहने वाले है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में बड़ा हादसा टला! पिगमेंटेशन फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे कर्मचारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244