search
 Forgot password?
 Register now
search

Holashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक का साया? इन कामों को करने से मिलेंगे बुरे परिणाम

cy520520 1 hour(s) ago views 94
  

Holashtak 2026: होलाष्टक में क्या करें और क्या न करें (Image Source: AI-Generated)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होलाष्टक के दौरान सभी तरह के शुभ काम बंद हो जाते हैं। इसकी शुरुआत होली से आठ दिन पहले होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, होलाष्टक की अवधि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलिका दहन तक रहती है। ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक के दौरान मांगलिक कार्य करने से असफलता मिलती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में होलाष्टक (Holashtak 2026 Start Time) के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलाष्टक में क्या करें और क्या न करें।
कब से है होलाष्टक (Holashtak 2026 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक (Holashtak 2026 Start Date) की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 03 मार्च को होगा। इसके अगले दिन यानी 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।

  

(Image Source: AI-Generated)  
होलाष्टक में क्या न करें (What not to do during Holashtak)

  • होलाष्टक के दौरान सगाई, मुंडन, और नामकरण शुभ और मांगलिक काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
  • गृह प्रवेश या भूमि पूजन करने से बचना चाहिए।
  • नई गाड़ी, सोना-चांदी न खरीदें।
  • जमीन-जायदाद के सौदे न करें।

होलाष्टक में क्या करें (What to do during Holashtak?)

  • भगवान विष्णु और भगवान शिव की साधना करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा के दौरान मंत्रों का जप जरूर करें।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन समेत आदि चीजों का दान करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए प्रभु से कामना करें।

सभी संकट होंगे दूर

अगर आप जीवन में संकटों का सामना कर रहे हैं, तो होलाष्टक में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन करने से सभी संकट दूर होते हैं और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पूजा के दौरान प्रभु को लाल सिंदूर अर्पित करें।
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 02 मार्च को शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन- 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर
ऐसे में 03 मार्च को होलिका दहन और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।
होलिका दहन मुहूर्त - 03 मार्च को 06 बजाकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा। इस दौरान किसी भी समय होलिका दहन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Falgun Festival 2026: महाशिवरात्रि से होली तक, फाल्गुन में कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे? पढ़ें पूरा कैलेंडर

यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Date: कब है होलिका दहन? एक क्लिक में पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153686

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com