search

अब जमीन के कागज के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर; 31 मार्च तक चलेगा राजस्व महा अभियान

LHC0088 2026-1-26 18:27:35 views 1241
  

बक्‍सर में 31 मार्च तक चलेगा अभ‍ियान। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार बक्सर जिले में राजस्व महा-अभियान दिनांक 26 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जाएगा।

यह अभियान मुख्य रूप से वर्ष 2025 में आयोजित राजस्व महा-अभियान (16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक) के दौरान प्राप्त आवेदनों के लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए शुरू किया गया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डिजिटल जमाबंदी में आई समान त्रुटियों का त्वरित निराकरण, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना, उत्तराधिकार आधारित नामांतरण (दाखिल-खारिज) और बंटवारा आधारित नामांतरण जैसे मामलों का निष्पादन करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से पहले विभागीय स्तर पर निर्देश दिए गए हैं कि अंचलों में एकत्रित सभी परिमार्जन प्लस दाखिल-खारिज के लंबित आवेदनों को युद्ध स्तर पर 31 मार्च तक पूर्ण रूप से निपटाया जाए।

अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को व्यवस्थित ढंग से निपटाने के लिए स्पष्ट प्रक्रिया और समय-सारणी तय की गई है। सबसे पहले अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की प्रविष्टि जिलावार, अंचलवार एवं हल्कावार स्तर पर ऑनलाइन प्रणाली में की जाएगी। इसके बाद परिमार्जन आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सारणी अनुसार निष्पादित किया जाएगा।
जिला मुख्यालय में होगा अविवादित मामलों का निपटारा

आवेदनों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा, अविवादित और विवादित। अविवादित आवेदनों का निपटारा जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा, जबकि विवादित मामलों की सुनवाई और निपटारा राजस्व सेवा शिविरों में होगा।

ये शिविर पंचायत भवनों में अंचल अधिकारी एवं संबंधित हल्का कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में स्थल पर ही सुनवाई, अभिलेख सत्यापन और आदेश पारित करने की व्यवस्था रहेगी।

इसके लिए सरकारी लैपटाॅप का अनिवार्य उपयोग होगा तथा अंचल अधिकारी दक्ष कंप्यूटर सहायक, डाटा एंट्री आपरेटर और अन्य सहायक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
एक परिवार के मामलों का होगा समेकित निष्पादन

एक ही परिवार या खाताधारी से संबंधित मामलों का समेकित निष्पादन किया जाएगा ताकि \“समान परिस्थितियों में समान आदेश\“ का सिद्धांत बना रहे।

साथ ही, इस अवधि में समांतर रूप से भूमि नापी अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें अमीनों की सेवाएं ली जाएंगी। अंचल अधिकारी शिविर आयोजन और नापी कार्य में समन्वय स्थापित करने के लिए समेकित आदेश जारी करेंगे।

शिविरों के सुचारू संचालन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अंचल अधिकारी की होगी। इसकी निगरानी भूमि सुधार उप समाहर्ता (बक्सर/डुमरांव) एवं अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126