search

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का परचम, गणतंत्र दिवस पर महिला नेतृत्व और आत्मविश्वास का ऐतिहासिक प्रदर्शन

LHC0088 2026-1-26 20:26:14 views 982
  

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेती नौसेना की झांकी। ध्रुव कुमार



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ केवल सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक वैभव का मंच नहीं बना, बल्कि यह नारी शक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व और बदलाव की कहानी भी कहता नजर आया। परेड में कदम-कदम पर महिलाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि आज की भारतीय नारी सीमाओं को तोड़कर हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है चाहे वह आसमान हो, सीमा सुरक्षा हो या तकनीक और संस्कृति का मंच।
महिला सैनिकों ने मोटरसाइकिल पर किया स्टंट

इसी गौरवशाली क्षण का प्रतीक बनीं इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान मौजूद रहीं। हरियाणा के झज्जर जिले के कासनी गांव की रहने वाली अक्षिता एक सामान्य परिवार से निकलकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनीं। वहीं महिला सैनिकों ने मोटरसाइकिल पर बेहतरीन स्टंट ने दर्शकों का दिल जीता और महिला शक्ति किसी से कम नहीं का संदेश भी दिया।

  
पहली बार महिला अधिकारी ने संभाली कमान

नारी नेतृत्व की एक और मिसाल बनीं सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की 26 वर्षीय सिमरन ने गणतंत्र दिवस परेड में पुरुष कर्मियों की टुकड़ी का नेतृत्व कर इतिहास रच दिया। उनके नेतृत्व में 147 पुरुष सीआरपीएफ जवानों ने कदमताल की। यह पहली बार था जब किसी महिला अधिकारी ने गणतंत्र दिवस परेड में केवल पुरुषों की अर्द्धसैनिक टुकड़ी की कमान संभाली। उनका यह नेतृत्व आत्मविश्वास और क्षमता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
इंडियन एयरफोर्स की मार्चिंग में भी महिलाओं

इंडियन एयरफोर्स की मार्चिंग टुकड़ी में भी महिलाओं की मजबूत उपस्थिति दिखी। स्क्वाड्रन लीडर जगदीश कुमार के नेतृत्व में चल रही टुकड़ी में स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रखर चंद्रकार और फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिनेश आगे-आगे कदमताल करते नजर आए। इसके अलावा महिला जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  
2500 कलाकारों का सामूहिक नृत्य

परेड में आत्मनिर्भर भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंडिया की झलक भी दिखाई गई। तकनीक के क्षेत्र में बढ़ते भारत के कदमों को प्रभावशाली झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वहीं ‘वंदे भारत’ की यात्रा के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2500 कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर रचा गया इतिहास, पहली बार सेना के ‘चार पैरों वाले मूक योद्धाओं’ ने की दमदार परेड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126