
Meta के Instagram ने बुधवार को Threads ऐप को लॉन्च कर दिया. ये ऐप Twitter को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ट्विटर को अब तक मिलने वाली चुनौतियों में यह सबसे बड़ी हो सकती है. चलिए हम ये जान लेते हैं कि मेटा का नया ऐप काम कैसे करता है.
Threads एक ऐसा ऐप है, जहां टेक्स्ट, लिंक शेयर कर सकते हैं. शेयरिंग पर रिप्लाई और उन्हें रीपोस्ट करने का भी ऑप्शन होगा. यहां तक कि यूजर अपने इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स (Instagram follower) की लिस्ट और अकाउंट नेम्स को भी माइग्रेट कर सकते हैं.
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को Threads पर एक पोस्ट में कहा कि एक अरब से अधिक लोगों के साथ एक सार्वजनिक बातचीत वाला ऐप होना चाहिए. Twitter के पास ये ऑपूरचूनिटी थी, लेकिन वो इसे कर नहीं पाया. हमें उम्मीद है कि हम कर पाएंगे. ऐप के वाइस प्रेसिडेंट कोन्नर हेयस (Connor Hayes) ने इसमें अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि Instagram के यूजर्स टेक्स्ट बेस्ड ऐप की मांग कर रहे थे.
– अगर आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो इस ऐप पर आप इंस्टाग्राम के जरिये भी लॉगइन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर में जाकर Threads को डाउनलोड करना होगा.
– आपके पास अगर इंस्टाग्राम आईडी है तो उससे आप लॉगइन कर सकते हैं.
– आप अपना प्रोफाइल Instagram से इम्पोर्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए import your profile बटन पर प्रेस करना होगा. इसके अलावा आप अपना बायो, लिंंक और प्रोफाइल पिक्चर मैन्युअली भी अपडेट कर सकते हैं. जब आप कर लें, तो Next पर टैप करें.
– अब ये देख लें कि आप पब्लिक प्रोफाइल चाहते हैं या प्राइवेट प्रोफाइल. एक चुनाव करने के बाद Next पर क्लिक करें.
– आपको उन सभी लोगों की लिस्ट दिख जाएगी, जिन्हें आप Instagram पर फॉलो करते हैं. आप Follow बटन पर टैप कर सकते हैं.
– अब Join Threads पर टैप करें.
|