search

किसानों को मिलता रहेगा पीएम किसान योजना का लाभ, केसीसी की सीमा बढ़ी

deltin55 2026-2-6 01:40:01 views 74



आरा। केन्द्रीय बजट में किसानों के लिए केन्द्र सरकार के बजट में कई घोषणाएं हुई हैं। वित्त मंत्री ने बजट के दौरान किसानों को पहले से मिल रही पीएम किसान सम्मान योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में छह हजार रुपये की योजना को आगे भी जारी रखने की घोषणा की। इस राशि से किसानों को खेती के लिए सरकार की ओर से सहयोग के तौर पर पहले से ही दिया जा रहा है। यह योजना आगे भी जारी रहेगी और किसानों को पहले की तरह हर साल छह हजार रुपये का अनुदान मिलता रहेगा। वहीं किसानों को बड़ी सौगात के रूप में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना की सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई है।







पहले से निर्धारित केसीसी की राशि तीन लाख से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये तक किये जाने की घोषणा की गई है। इस राशि से किसानों को खेती के लिए काफी कम ब्याज पर लोन के रूप में मिलता है। ------- डेयरी और मुर्गीपालन के बढ़ावे से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता आरा। केन्द्र सरकार की ओर से जारी बजट में किसानों और बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए डेयरी और मुर्गी पालन पर विशेष ध्यान दिया गया है। वैसे भी भोजपुर जिले में डेयरी के क्षेत्र में स्वरोजगार का मौका है। डेयरी के लिए लोगों को आसानी से अनुदानित दर पर लोन मिलेंगे। वहीं मुर्गी पालन भी स्वरोजगार का बड़ा साधन है। ऐसे में सरकार की ओर से इन दोनों के बढ़ावे को लेकर घोषणाएं की गई हैं। ऐसे में जिले के लोगों को डेयरी के अलावा मुर्गी पालन के साथ अंडा उत्पादन कर स्व रोजगार का मौका मिलेगा। इससे जहां एक ओर बेरोजगारी कम होगी, वहीं जिले में दूध और मुर्गी के साथ अंडे की आपूर्ति भी स्थानीय स्तर पर होगी। इसे लेकर सरकार की ओर से बेहतर प्रशिक्षण के साथ अनुदानित दर पर लोन मुहैया कराने के साथ बेहतर सुविधाएं और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की बात कही गई है। ------ छोटे स्तर पर उद्योग स्थापित कर लोग बनेंगे आत्मनिर्भर आरा। जिले के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और बेरोजगारी कम करने को लेकर छोटे स्तर पर उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनाने की घोषणाएं की गई हैं। रेडिमेड गारमेंट से लेकर अन्य कई तरह के उद्योग स्थापित करने को लेकर पहले से चल रही योजनाओं को और बढ़ावे के साथ प्रभावी बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाने की घोषणा की गई है, ताकि बेरोजगारी कम हो और लोग अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155569