search

12 अक्टूबर को स्टार प्लस पर होगा स्टार परिवार ...

deltin55 2025-10-8 13:27:19 views 1275
मुंबई, 05 अक्टूबर (वेब वार्ता)। स्टार प्लस पर 12 अक्टूबर को स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 प्रसारित किया जायेगा। स्टार प्लस, अपनी 25वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है।
  हर साल चैनल अपनी इस विरासत को यादगार बनाने के लिए सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले स्टार परिवार अवॉर्ड्स का आयोजन करता है, और इस बार 2025 का जश्न इसकी सिल्वर जुबली की वजह से भी खास है, जहां उन शोज़ और कलाकारों को सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने स्टार प्लस को हर घर का नाम बनाया है।
  12 अक्टूबर को होने वाले अवॉर्ड शो के प्रीमियर से पहले, चैनल ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें इसके लीडिंग स्टार्स रूपाली गांगुली, जो ‘अनुपमा’ में अनुपमा का किरदार निभाती हैं, और कनवर ढिल्लों, जो ‘उड़ने की आशा’ में सचिन का रोल कर रहे हैं, नज़र आ रहे हैं।
  यह दोनों मिलकर शाम को होस्ट करेंगे और अपने मज़ेदार अंदाज़ से माहौल को खास बनाएंगे। प्रोमो शेयर करते हुए चैनल ने लिखा, “आपके चाहिते सितारों की अटेंडेंस है पक्की! क्या आप तैयार हैं, धमाल और मस्ती भरी शाम के लिए? देखिए स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 12 अक्टूबर शाम 7:00 बजे सिर्फ़ #स्टारप्लसपर।”
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154371